वन नेशन वन इलेक्शन झारखंड जैसे छोटे राज्यों के हितों पर प्रहार है: भुवनेश्वर 

बोकारो: विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के पक्ष में जनादेश देने के लिए भाकपा माले ने शनिवार को चलकरी में जोहार झारखंड संकल्प यात्रा निकाली। जिसके माध्यम से मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया गया। यात्रा पुरनाडीह पार्टी कार्यालय से शहीद स्मारक तक निकाली गई। जिसमें पार्टी कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

अवसर पर राज्य कमेटी सदस्य भुवनेश्वर केवट ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की जीत नफरत और हिंसा की राजनिति के खिलाफ सदभाव और भाईचारे की जीत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड राज्य का बकाया एक लाख छत्तीस करोड़ रुपए का भुगतान करें वरना भाजपा को और भी बुरे दिन देखने होंगे।कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन झारखंड समेत अन्य छोटे राज्यों के हितों पर प्रहार है। 

यात्रा में पंचानन मण्डल, माधव मंडल, युवा नेता राज केवट, इंद्रदेव सिंह, माधो मण्डल, द्वारिका गिरी, खूबलाल नायक, नरेश गिरी, भूषण केवट, मकसूद आलम, रूपलाल केवट, चुनीलाल रजवार, विमल मंडल, शंकर केवट सहित अन्य शामिल रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!