Criminals shot a person at Kanke Block ChowkCriminals shot a person at Kanke Block Chowk

रांंची: सूबे में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। बेखौफ अपराधी दिनदहाड़े घटनाओं को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं। राजधानी रांंची की विधि व्यवस्था सवालों में घिर रही है।

बुधवार की दोपहर पंडरा ओपी क्षेत्र में युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है। गंभीर रूप से घायल युवक को रिम्स ले जाया गया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक मणि सिंह बुधवार की दोपहर घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान बाइक पर आए अपराधियों ने उसपर गोली चलाई और भाग निकले। गोली युवक के आंख में लगी है। स्थानीय लोगों के सहयोग युवक को ईलाज के लिए ले जाया गया है।

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में लग गई है। घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। युवक को गोली क्यों और किसने मारी है इस संबंध में खुलासा नहीं हो सका है।

By Admin

error: Content is protected !!