शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान : विजयंत कुमार

रामगढ़: ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत भुरकुंडा स्थित ए’ला एग्लाइज विद्यालय से शनिवार को भुरकुंडा मेन रोड पर सांस्कृतिक कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें विद्यालय के कक्षा दो से लेकर के 12वीं तक के बच्चे शामिल हुए। उन्होंने भारतीय परंपरा के कलश को रंग-बिरंगे रंगों एवं फूल पत्तों से सजाकर कलश यात्रा निकाली।

कलश यात्रा में शामिल बच्चों ने ‘स्वच्छ ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत हाथों की में स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया यात्रा का संचालन विद्यालय के संगीत शिक्षक सिद्धार्थ कुमार और मोहनलाल द्वारा किया गया। वहीं इस अवसर पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जहां बच्चों से स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी साझा की। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कलश सज्जा और बेहतरीन स्लोगन की तख्ति बनाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कलश सज्जा में ऋषभ कुमार सिंह और मानसी कुमारी पहले स्थान पर रहे। वहीं खुशी कुमारी को दूसरा और सुजल कुमार को तीसरा स्थान मिला। वहीं  तख्तियां बनाने में सोफिया, विदुषी वारी और श्रेया सिंह को क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य विजयंत कुमार, सचिव गजाधर महतो प्रभाकर, अंजू पटेल, वर्षा टेटे, शीला देवी, ट्विंकल पॉल, बबीता सिंह, नीतू सिंह,सरिता देवी, सोनी कुमारी,शीला बेदिया, शबाना खातून,  सीमा हेंब्रम,सीमा मुंडा, प्रिया कुमारी, अंजली सिन्हा, पूनम सिन्हा,रुचि सिंह, ललिता देवी, गीत प्रसाद, सपना मिंज, अनुराग मद्धेशिया, सुनील साव, गौरव साहू, वैभव कुमार, धर्मेश सोनी, जय किशोर प्रसाद, अजीत शर्मा, कंचन सोनी, विश्वक सेन, कंचन दास, सूरज देव सिंह, मिथिलेश बेदिया सहित अन्य ने योगदान दिया। 

By Admin

error: Content is protected !!