https://khabarcell.com/jharkhand/damodar-mahila-mandals-32nd-session-concluded/https://khabarcell.com/jharkhand/damodar-mahila-mandals-32nd-session-concluded/

हजारीबाग: दामोदर महिला मंडल पदमा का 32 वां महाधिवेशन पदमा प्रखंड के रोमी मैदान में गुरुवार को आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बसंत नारायण मेहता विशिष्ट अतिथि पदमा प्रखंड प्रमुख वीणा मेहता, पदमा पंचायत मुखिया अनिल मेहता, रोमी पंचायत मुखिया गुड़िया मेहता, सरैया पंचायत मुखिया सुनीता देवी, बिहारी पंचायत मुखिया चंचला देवी, कुटीपीसी पंचायत मुखिया सविता देवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात महिला मंडल के सदस्यों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। महिला मंडल के सदस्यों द्वारा कटने नहीं देंगे जंगल हम पर नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसे उपस्थित लोगों के द्वारा काफी सराहा गया।

अवसर पर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बसंत नारायण मेहता ने कहा कि प्राचीन काल से ही समाज में चल रही रूढ़िवादी की महिलाएं चूल्हा चौकी तक ही सीमित हैं। महिलाओं का काम है घर संभालना इन बातों को गलत साबित करते हुए महिलाएं बैंकिंग, रेलवे, शिक्षा के क्षेत्रों सहित राजनीति के क्षेत्रों में अपना बढ़-चढ़कर योगदान दे रही हैं। आज महिलाएं किसी से भी कम नहीं है हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आकर कार्य कर रही है। देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद पर द्रोपति मुर्मू विराजमान है।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं घर के चारदीवारी के अंदर ही नहीं रह गई है बल्कि हर क्षेत्र में चाहे वह खेतीबाड़ी हो, घर का काम हो या फिर ऑफिस या अन्य किसी क्षेत्र में काम करने की बात हो, हर जगह महिलाओं का दबदबा बढ़ रहा है आज राजनीति में भी महिलाएं पुरुषों के बराबर कार्य कर रही है। जो यह बतलाता है कि महिलाएं सशक्त है और वह किसी भी कार्य को कर सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता विषय, महिला कृषि उत्पादन एवं नारी अदालत पर नाटक प्रस्तुत किया गया। वहीं दामोदर महिला मंडल संघ के द्वारा अपने आए बेका जानकारी दिया गया साथ ही संघ के द्वारा की जा रहे कार्य के बारे में विस्तार से बताया गया। फेडरेशन के अध्यक्ष नीलम देवी ने बताया कि 1992 में दामोदर महिला मंडल की नींव रखी गई थी। आज 32 वर्ष बीत जाने के बाद दामोदर महिला मंडल पूरे जिले में अपनी एक खास पहचान रखती है। दामोदर महिला मंडल संघ में कुल 564 समूह एवं करीब 6768 सदस्य है। जो विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर अपने दायित्व का निर्वाह कर रही है।

मौके पर मुख्य रूप से दामोदर महिला मंडल संघ पदमा के अध्यक्ष नीलम देवी, सचिव सुषमा देवी, सदस्य रेणु देवी, आशा देवी, तारा देवी, रेणु देवी, सुमिता देवी, गायत्री देवी, पुष्पा सिंह, पुतुल देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!