Khabar Cell 

रामगढ़: डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीएस बरकाकाना की ओर से नईसराय सीसीएल अस्पताल को व्हीलचेयर दान किया है। महात्मा हंसराज की जयंती के अवसर पर शनिवार को प्राचार्य मुस्तफा मजीद ने अस्पताल प्रबंधन को व्हीलचेयर प्रदान किया‌

बताया गया कि विगत दिनों प्राचार्य मुस्तफा मजीद नई सराय अस्पताल गए थे। जहां उन्होंने डॉक्टरों के बीच व्हीलचेयर के अभाव को लेकर होती चर्चा सुनी। जिसपर उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए अस्पताल को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का निश्चय किया। व्हीलचेयर उपलब्ध होने से चलने-फिरने में अक्षम मरीजों को काफी सहूलियत होगी। 

By Admin

error: Content is protected !!