रामगढ़: रजरप्पा थाना क्षेत्र के कुल्ही गांव के दंपति का शव गुरुवार की सुबह एक कुएं से मिला। पति-पत्नी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव सहित आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गये मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया और छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार कंचन नायक(50वर्ष) और उनकी पत्नी उमा देवी (45वर्ष) बुधवार की शाम से लापता बताये जा रहे थे। परिजनों के अनुसार उनकी खोजबीन हो रही थी। इधर गुरुवार की सुबह सबईगढ़ा के कुएं में दोनों का शव तैरता पाया गया।
जांच पड़ताल के उपरांत पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। वहीं दंपती का शव मिलने से कुल्ही गांव का में शोक व्याप्त है।
यह भी पढ़ें- लोहरदगा: नेहरू युवा केंद्र के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ