हजारीबाग: बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के महुदी में बीते कई वर्षों से विवाद के कारण रामनवमी पर शोभायात्रा का आयोजन नहीं हो पा रहा है। महूदी विवाद को सुलझाने के प्रयास को लेकर गुरुवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में महुदी एवं बड़कागांव के जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय से मिला और उनके साथ बैठक की। जिसमें डीसी ने सामाजिक पहल करते हुए विवाद को सुलझाने का आश्वासन दिया।
मौके पर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, सांसद प्रतिनिधि सत्येन्द्र नारायण सिंह, भाजपा बड़कागांव पूर्वी के मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, बड़कागांव के पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, बड़कागांव के उप- प्रमुख बचन देव कुमार, महुदी के ग्राम अध्यक्ष सीताराम राणा, महुदी के भाजपा नेता राज कुमार राणा व महुदी के स्थानीय ग्रामीण जन उपस्थित रहें।