रांंची: मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से सोमवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 6 सितंबर 2023 को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

मौके पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति रांची के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष विनोद गोप, संरक्षक  कुमार राजा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष  राहुल गौतम और अर्जुन गुप्ता उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!