गैर भाजपा शासित राज्यों के अधिकार छीन रही केंंद्र सरकार : अरविंद केजरीवाल
• पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रहे मौजूद
रांंची: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को रांंची पहुंचे। यहां सीएम आवास में उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने बातचीत भी की। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर आम आदमी पार्टी के दोनों नेताओं का स्वागत किया।
सीएम आवास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश में जो हालात बना रही है, वह ठीक नहीं है। मोदी सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों के अधिकार छीन रही है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के पक्ष में जो फैसला सुनाया है उसे भी नरेंद्र मोदी की सरकार अध्यादेश लाकर बदलना चाह रही है। यह गलत है ।
उन्होंने कहा कि लोकसभा में केंंद्र सरकार के पास बहुमत है। लेकिन राज्यसभा में बहुमत नहीं है। राज्य सभा में अध्यादेश का विरोध कर इसे लागू होने से रोकने के लिए समर्थन मांग रहा हूँ।
वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश में केंंद्र सरकार जिस तरह से काम कर रही है वह संघीय ढांचे पर प्रहार है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में सबको एकजुट होना चाहिए। केंंद्र सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों पर प्रहार कर रही है। राज्य सरकारों को सही से काम नहीं करने दे रही है। यह लोकतंत्र के लिहाज से सही नहीं है।