• शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
बड़कागांव: उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्र और विद्यालय का औचक निरीक्षण गुरुवार को किया। इस दौरान हजारीबाग उप विकास आयुक्त ने बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बादम सामुदायिक उप स्वास्थ्य केन्द्र, अंबाजीत उप स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा बड़कागांव प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान की हो रही चारदीवारी निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की।
उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव में डीएमएफटी फंड से बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी, इमरजेंसी रूम, जांच घर, ऑपरेशन थिएटर, प्रसव कक्ष, ब्लड स्टोरेज कक्ष के अलावा अन्य कक्ष का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष में लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन प्रसाद को दिया। वहीं डॉ बीएन प्रसाद ने डीडीसी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सूखे पड़े पेड़ों को कटवाने एवं वर्षों से पुराने जर्जर भवन को ध्वस्त कराने तथा हॉस्पिटल में अन्य कई समस्याओं से अवगत कराया।
उप विकास आयुक्त ने बादम उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की उपस्थिति, बिल्डिंग, बाथरूम के अलावा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा किया गया। वहीं बड़कागांव प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में हो रहे चहारदीवारी निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।