भुरकुंडा (रामगढ़): बिरसा चौक स्थित श्री श्री दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर श्रद्धालुओं के लिए मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खोला गया। इसके साथ ही मां के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा पूजन संपन्न हुआ। पूजन आचार्य अशोक मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया। जबकि यजमान के रूप में सेवानिवृत्त सैनिक अमित कुमार साहू और उनकी पत्नी सावित्री देवी शामिल रहे। अनुष्ठान में समिति के कोषाध्यक्ष योगेश दांगी, कृष्णा पांडेय और प्रकाश सोनी ने भी सहभागिता निभाई। इस दौरान बिरसा चौक सहित आसपास का क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से गूंजायमान रहा।

आयोजन में में ये निभा रहे सक्रिय भागीदारी
पूजा में समिति के अध्यक्ष प्रदीप मांझी, सचिव अजय साहू, कोषाध्यक्ष योगेश दांगी, उप कोषाध्यक्ष अमित साहू, उपाध्यक्ष शंभू साहू, प्रेम कुमार साहू, बिहारी मांझी, अनिल दांगी, बबलू कुमार, शंकर मांझी, राजेंद्र मुंडा, योगेंद्र यादव, सह सचिव आकाश साहू, भीम राणा, महेश हेंब्रम, विजय कुमार कुशवाहा, कुलदीप साहू, शंकर यादव, गौतम चंद्रवंशी, पूजा संचालन समिति के रामदेव कुशवाहा, रंजन कुमार, नरेश रजक, लखन सोनी, आनंद वर्मा सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

