रामगढ़: कंडेर गांव के पुरनाडीह में सात दिवसीय श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ संपन्न होने पर शनिवार की रात जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें मां वैष्णो देवी जागरण मंडली रामगढ़ के द्वारा भक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुति दी गई। जागरण को लेकर भव्य झांकियां भी सजी रहीं। 

गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जागरण मंडली के कलाकार उपेंद्र प्रसाद गुप्ता, चंदन कुमार, प्रिया, ओमप्रकाश तिवारी शंकर गुप्ता, रंजीत कुमार ने एक से बढ़कर एक गीतों से लोगों को भाव- विभोर कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे।

मौके पर मुखिया रविंद्र करमाली, महंगू करमाली, उमेश महतो, राम जन्म बेदिया, सुरेंद्र बेदिया, उमेश्वर महतो, मनोज करमाली, उमेश बेदिया, बीरबल बेदिया, सुरेश बेदिया, संजय बेदिया, दीपक बेदिया, चितरंजन मुंडा सहित कई लोग मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!