रामगढ़: धनबाद मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने बुधवार को पतरातु-शिवपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने शिवपुर स्टेशन पर चल रहे तीसरी लाइन से संबंधित निर्माण और विकास कार्यों का जायजा लिया और प्रगति की विस्तृत समीक्षा भी की।

इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने, गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अवसर पर मंडल के अन्य रेलवे अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!