झामुमो कार्यकर्ता जनता को दिलाएं सभी योजनाओं का लाभ : बिनोद किस्कू
रामगढ़: झारखंड मुक्ति मोर्चा रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिनोद किस्कू और संचालन जिला सचिव बिनोद कुमार महतो ने किया।बैठक में विगत विधानसभा चुनाव की समीक्षा और झामुमो के सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान रामगढ़ विधानसभा में महागठबंधन को मिली जीत और मांडू विधानसभा में हुई पर मंथन किया गया। साथ 27 दिसंबर से जिले के सभी बूथों पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष बिनोद किस्कू ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य की जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।झामुमो कार्यकर्ता जनता को सभी कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाएं। साथ ही संगठन को और मजबूत करने के लिए टोला-मोहल्ला तक व्यापक रूप से सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़े।
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य भुन्नु महतो, केंद्रीय सदस्य बरतू करमाली, गीता विश्वास, महेश ठाकुर, चित्रगुप्त महतो, आज़ाद अंसारी, संतोष कुमार, सीताराम महतो, मोइन अहमद, योगेन्द्र यादव, रंजीत बेसरा, पिंकी बेसरा, गीता देवी, मंजू देवी, रेणु देवी, पूजा कुमारी, छोटी कुमारी,पूजा कुमारी, नरेश हांसदा, सुरेशचंद पटेल, गुलाम नबी, रामकुमार महतो, भोलानाथ मुर्मू,अरूण बनर्जी,सुशील कुमार, जावेद आलम,महेंद्र मिस्त्री, विमल करमाली,चन्द्रदेव महतो, लखीनारायण पोद्दार,राजू साव, मिथुन मुंडा, मुमताज़ मंसूरी, जग्गु करमाली, बिट्टू खान, गोपाल सरकार, सकलदेव करमाली, कमलेश पांडेय, वीणा देवी, रेश्मा खातून, प्रमिला देवी, सोनू खान, करमू नायक, विजय मुंडा, सुशांत भारती, मतिराम महतो, कुंवार महतो, रूस्तम खान, राजेन्द्र बेदिया, साजिद आलम, सफिउल्लाह, मुरलीधर कोठारी, छोटू गंझू, तीजनाथ बेदिया, दुर्गा प्रसाद महतो, दुर्गा चौधरी, हसन अंसारी, तबरेज अंसारी, कलाम अंसारी, बिनोद चौधरी, गणेश नायक सहित कई उपस्थित थे।