मोर्चा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक में लिया गया निर्णय 

रामगढ़: पतरातू स्थित बड़कागांव विधायक के आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा पतरातू की बैठक हुई। जिसमें में मोर्चा के पदाधिकारी और क्षेत्र के जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि सह पार्षद राजा राम प्रजापति और संचालन कटिया बस्ती पंचायत मुखिया सह मोर्चा के प्रवक्ता किशोर कुमार महतो ने किया।

मौके पर मोर्चा के महासचिव भुनेश्वर महतो ने कहा की वर्तमान में मोर्चा के कुछ पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध झूठी बयानबाजी की जा रही हैं। जो पूर्णतः निराधार हैं और मोर्चा इसका खंडन करता हैं। वहीं मोर्चा ने प्रवक्ता सह कटिया बस्ती पंचायत मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि मोर्चा को हमेशा क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों ने शक्ति प्रदान की हैं। कुछ तुच्छ मानसिकता वाले लोग मोर्चा को भटका रहे हैं। ऐसे तत्वों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद प्रतिनिधि सह पार्षद राजा राम प्रजापति ने कहा कि विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा का पुनर्गठन किया जाएगा। साथ ही मोर्चा ने जिन सदस्यों ने अपनी स्वार्थ पूर्ति न होने पर क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों की विरुद्ध भड़काऊ बयानबाजी की हैं उन्हें मोर्चा से बाहर किया जाएगा ।

बैठक में मोर्चा के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि नये सिरे से कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा और निश्चित  कार्यकाल के बाद कमेटी के पदाधिकारियों में बदलाव भी किया जाएगा। साथ ही विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के संयोजक मंडल की एक पारदर्शी कमेटी का भी गठन किया जाएगा। कहा गया कि किसी पदाधिकारियों के विरुद्ध यदि नकारात्मक बात सामने आती हैं तो उनपर कार्रवाई करते हुए उन्हें मोर्चा से बाहर किया जाएगा। मोर्चा क्षेत्र के विस्थापित-प्रभावितों के हित में संघर्ष तेज करेगा। 

मौके पर बलकुदरा मुखिया विजय मुंडा, पतरातू मुखिया गिरजेश कुमार, सांकुल मुखिया सुमन भारती, तालाटांड़ मुखिया पंचम मुंडा, राहुल रंजन, नन्द किशोर महतो, लक्ष्मीकांत महतो, अजय कुमार रवि, मो. वारिस खान, नागेंद्र सिंह, चंदन कुमार, सेवल देवी, मोहनी कुमारी, जूगेश्वर महतो, अशोक महतो, आशीष कुमार, संजीत उरांव, राजेंद्र कुमार, अनुज कुमार, विकास ठाकुर, अविनाश कुमार उपाध्याय, अरुण कुमार, परमानंद कुमार, अरगदेव राय, राकेश कुमार शर्मा, विनोद कुमार यादव, राज किशोर प्रसाद, प्रकाश कुमार, परमानंद राजीव, अशोक पाठक, रंजन कुमार भगत, ब्रजेश सिंह, सोनू कुमार सिंह,धनेश्वर महतो, चमरू महतो,रामजीवन राम सहित अन्य विस्थापित प्रभावित लोग मौजूद थे ।

By Admin

error: Content is protected !!