उरीमारी (हजारीबाग): विस्थापित संघर्ष मोर्चा उरीमारी पोटंगा ने शनिवार को मुंशी ऑफिस के निकट शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें में उरीमारी हेसाबेड़ा निवासी कृष्णा किस्कू के अकास्मिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। शोक सभा की अध्यक्षता मोर्चा उरीमारी-पोटंगा के वरीय उपाध्यक्ष सीताराम किस्कू ने की
मौके पर सचिव महादेव बेसरा के कहा कि कृष्णा किस्कू के असामयिक निधन से मोर्चा को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने कहा कि कृष्णा किस्कू ईमानदार और निष्ठावान व्यक्ति थे और विस्थापित संघर्ष मोर्चा के प्रति समर्पित रहे। वे बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी भी थे। क्षेत्र के लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे।
शोक सभा में पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, कज़रू उरांव, सीतामनी देवी, फूलमती किस्कू, फूलमुनी देवी, तेतरी देवी, दशाराम हेम्ब्रोम, सिगु हेम्ब्रोम, तालो बेसरा, वासदेव सोरेन, राजेन्द्र किस्कू, सरोज मुर्मू, लालदेव सोरेन, कुला प्रजापति, बिनोद प्रजापति, बिजय हंसदा, शिवा उरांव, किशन किस्कू, चाँद बेसरा, उमेश, अनिल, अमित, सुनील, विशाल, देवा, आकाश, राहुल, रमेश सहित कई लोग शामिल थे।
