उरीमारी (हजारीबाग): विस्थापित संघर्ष मोर्चा उरीमरी/पोटंगा ने उरीमारी कांटा घर के समीप धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस मनाया। सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर नमन किया गया। मौके पर मोर्चा के सचिव महादेव बसेरा ने कहा कि बिरसा मुंडा, जिन्हें ‘धरती आबा’ के नाम से भी जाना जाता है, भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व रहे हैं। कहा कि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी और संघर्ष करते हुए देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
मौके पर मुख्य रूप से महादेव बेसरा, कानू मरांडी, दशाराम हेंब्रोम, सिगू हेंब्रोम, राजेंद्र किस्कू, राकेश बेसरा, वासुदेव सोरेन, बिरजू सोरेन, महेश करमाली, रतन पवारिया, कृतिलाल हेंब्रोम, तालो बेसरा, विनोद प्रजापति, कुला प्रजापति, चंदू प्रजापति, नंदू प्रजापति, शिबु ठाकुर, मोनिका देवी, सुशीला देवी, गोविंद प्रजापति, राजकुमार साव सहित कई लोग मौजूद थे।