51 जरूरतमंदों को दिए गए कंबल
रांची: विजयादशमी के पावन अवसर पर गोंदलीपोखर दुर्गा पूजा पंडाल में महाभोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक संगठन किंग्स ऑफ गोंदलीपोखर के तत्वावधान में श्रद्धालुओं के बीच 201 किलोग्राम खिचड़ी महाभोग का वितरण किया। साथ ही 51 जरूरतमंदों को कंबल भी दिए गए। मौके पर संगठन के सदस्य राजकुमार महतो और प्रशांत महतो ने बताया कि आपसी सहयोग से विजयादशमी पर महाभोग वितरण के साथ ही जरूरतमंदों को कंबल दिए गए हैं। संगठन भविष्य में भी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहेगा। अवसर पर पंकज महतो, दीपक महतो, दीपक गोस्वामी, पंकज चौधरी, अनिकेत साहू, अनुज महतो, राहुल महतो, शंकर महतो, संतोष साहू, विवेक चौधरी, कमलेश महतो, विक्की सोनी, धनीराम महतो, अजय साहू माही भैया रोहित महतो समेत कई अन्य उपस्थित थे।