District level program Give to gain organized on International Women's Day in Ramgarh

समाज में पुरूषों के बराबर भागीदारी निभा रहीं महिलाएं : ममता देवी

रामगढ़: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ने जिला समाहरणालय सभाकक्ष में “Give to Gain” थीम पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें बतौर मुख्य मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल सहित कई अधिकारी और सखी मंडल सदस्य मौजूद रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। JSLPS जिला प्रबंधक रीता सिंह ने स्वागत भाषण से अतिथियों का अभिनंदन किया। अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर विशेष वीडियो दिखाया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा ने मिशन शक्ति, नारी अदालत, वन स्टॉप सेंटर जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने महिलाओं की एकजुटता और पंचायती राज में भागीदारी को विकास की कुंजी बताया। अवसर पर उत्कृष्ट संकुल संगठन, ग्राम संगठन और JSLPS कैडरों को प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया। 

 

By Admin

error: Content is protected !!