किसानों के एक्सपोजर विजिट पर दें विशेष ध्यान : डीसी
रामगढ़: समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया। कर्मशाला का शुभारंभ उपायुक्त चंदन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो सहित अन्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कर्मशाला में परियोजना निदेशक, आत्मा रामगढ़ ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी।कर्मशाला में उपायुक्त ने जिले में कृषि के विकास को लेकर किसानों के लिए वृहद रूप से एक्सपोजर विजिट आयोजित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने पीएम कुसुम योजना अंतर्गत प्रतिस्थापित किए जा रहे सोलर पंप सेट की जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
कर्मशाला में जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी एवं उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो द्वारा भी कर्मियों को कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान किया गया। इस दौरान जिला उद्यान पदाधिकारी, रामगढ़ ने उद्यान विभाग के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कर्मशाला में सहायक भूमि संरक्षण का अधिकारी ने भूमि संरक्षण विभाग द्वारा चल रही योजनाओं की जानकारी दी। कर्मशाला में अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग से चल रही योजनाओं की जानकारी दी।
वहीं तकनीकी सत्र के दौरान केवीके बोकारो डॉ आदर्श श्रीवास्तव और मांडू के डॉ. धर्मजीत खेरवार वैज्ञानिकों के द्वारा पौधा संरक्षण के विभिन्न विधियों की जानकारी दी। मत्स्य विभाग के पदाधिकारी द्वारा मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी।
अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक, प्रभारी मिट्टी जांच प्रयोगशाला, जिलें के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बीटीएम, जनसेवक, एटीएम, कृषि के अन्य अलाइड विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।