रामगढ़: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बोरा दौड़, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, मैथ्स रेस एवं जलेबी रेस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेंंब्रम और प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. संतोष कुमार अनल शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने की बात कही। कहा कि शिक्षा के साथ ही खेल-कूद भी जरूरी है। इससे शरीर स्वस्थ्य रहता है और संघर्ष करने की क्षमता बढ़ती है।
अवसर पर बालक फुटबॉल मैच डे बोर्डिंग सेंटर रामगढ़ और गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय, रामगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें रामगढ़ डे बोर्डिंग सेंटर ने 2-0 से विजयी रहा। वहीं वॉलीबॉल मैच एसएन विद्यालय बरकाकाना और गांधी स्मारक प्लस 2 उच्च विद्यालय, रामगढ़ के बीच खेला गया । जिसमें गाँधी स्कूल 0-3 से विजयी रही। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में गाँधी स्मारक प्लस 2 उच्च विद्यालय, रामगढ़ विजयी रहा। मौके पर बोरा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बालक वर्ग में प्रथम स्थान-कृष्णा मुंडा, द्वितीय स्थान-अनमोल नायक, तृतीय स्थान-प्रशांत कुमार मुरमू, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान-सेमा कुमारी, द्वितीय स्थान-जोया परवीन तृतीय स्थान-रितिका कुमारी ने प्राप्त किया। मैथ रेस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान-अंकित कुमार, द्वितीय स्थान-आदित्य कुमार, तृतीय स्थान- वैभव गुप्ता ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान-किरण कुमारी, द्वितीय स्थान-जेकरा नाज, तृतीय स्थान- सुनिधि कुमारी ने प्राप्त किया। जलेबी रेस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान-कृष्णा मुंडा, द्वितीय स्थान-सत्यम कुमार, तृतीय स्थान-अमन कुमार एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान-आदिति प्रसाद, द्वितीय स्थान-गुनगुन सिन्हा, तृतीय स्थान-आयुषी पाल ने प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डे बोर्डिंग फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र रामगढ़ से भोला नाथ महली, युगल किशोर शर्मा शारीरिक शिक्षक गाँधी स्कूल, दीपक कुमार एसएस गर्ल्स स्कूल रामगढ़, निर्णायक मंडली से बिक्की दास, शेखर करमाली, चांदनी कुजूर, निखिल, सत्यम, प्रकाश महतो, सूरज मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।