पलामू: मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में बुधवार को प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सूबे के कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सहित अन्य ने विधिवत दीप प्रज्जवलित कर किया।

कार्यक्रम के तहत किसानों के बीच कृषि उपकरणों और परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। अवसर पर विभिन्न विभागों के तकरीबन 40 स्टॉल लगाए गए। जहां किसानों की कृषि, कुटीर उद्योगों के साथ ही राज्य सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में तीन जिलों के किसान शामिल हुए। मौके पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, जिप अध्यक्ष प्रतिमा देवी, उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह सहित कई उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!