रांची: चुटिया क्षेत्र के एक्ट्रीम बार में बीती रात कुछ युवकों और बार कर्मियों के बीच हुई बहसबाजी के बाद एक युवक ने बार कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी बार में डीजे बजाता था। पुलिस ने छानबीन करते हुए हत्या के आरोपी को गया (बिहार) से गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात लगभग एक बजे कुछ युवक बार पहुंचे। जहां बाउंसर और बार कर्मियों से उनकी नोकझोंक हुए। जिसके बाद युवक बाहर निकल गये। इतने में एक नकाबपोश युवक रायफल के साथ बार में घुसा और संदीप प्रमाणिक के सीने में गोली मारकर चलता बना।
घटना की सूचना पर चुटिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और संदीप प्रमाणिक को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके मौत की पुष्टि कर दी गई। पुलिस हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर छानबीन में जुट गई। इधर, जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने आरोपी को गया (बिहार) के अलीपुर याना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। रायफल और कार भी बरामद किया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।