हजारीबाग: जिले के पदमा प्रखंड अंतर्गत अंबेडकरनगर सरैया में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सह फुले अम्बेडकर संयुक्त जयंती समारोह आयोजित की गई। समारोह के उद्घाटनकर्ता भारतीय बौद्धिष्ट सोसाइटी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते जैनेंद्र कुमार तथागत एवं मुख्य अतिथि केनरा बैंक रांची के डिविजनल मैनेजर रामचंद्र राम उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा अनावरण करते हुए फूल माला अर्पित किया गया। समारोह की अध्यक्षता रविदास महासभा पदमा के अध्यक्ष राजू रविदास और संचालन रोहित कुमार एवं राजकुमार दास ने किया।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर और ज्योतिबा फुले के योगदान को कभी भुलाया जा सकता। समानता और अधिकार के संघर्ष में उनके कार्य हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। आज उनके पद चिन्हों पर चलकर ही देश और समाज की समृद्धि संभव है।
वही समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें गायक दीपक दास, आर स्नेही, सुबोध कुमार दास के द्वारा एक से एक प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।
मौके पर मुख्य रूप से स्वर्गीय सियाराम महतो, डॉ जयप्रकाश रविदास, महालिंग महेंद्र कुमार, डॉ हीरालाल रवि, अशोक कुमार प्रियदर्शी, जयप्रकाश राम, मोहम्मद मुजाहिद अंसारी, अशोक कुमार दास, डॉ राजेश रंजन, डॉ सतीश कुमार, निशांत सिन्हा, बसंत नारायण मेहता, गनौरी रविदास, संतोष रविदास, प्रकाश अम्बेडकर, संजय रविराज, प्रकाश पासवान, अशोक वर्मा, संजय कुमार, वीणा देवी, सतेन्द्र कुमार राणा, शांति देवी, संजय कुमार यादव, अनिल कुमार मेहता, सुशीला देवी, मोहम्मद इलियास अंसारी, नंदू प्रसाद, विनोद कुमार, कृष्णा कुमार, प्रयाग राम, इंद्रदेव रविदास, जागो रविदास, भुनेश्वर रविदास, नरेश रविदास, मनोज कुमार राम, महेश राम, विजय रविदास, शंभू रविदास सहित कई लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन सहायक शिक्षक विजय कुमार के द्वारा किया गया।