शिव बारात में में मची अफरातफरी, बड़ी अनहोनी टली

मनिका/लातेहार: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मनिका प्रखंड के पचफेड़ी के पास निकली शिव बारात के दौरान रविवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित थार वाहन (JH-01EY-0049) ने बाइक समेत कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि हादसे कोई हताहत नहीं हुआ। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार वाहन प्रमोद कुमार चला रहे थे, जो गढ़वा जिला के मझिआंव अंचल के निलंबित अंचल अधिकारी हैं। आरोप है कि वे नशे की हालत में वाहन चला रहे थे। वाहन पर ‘डिप्टी कलेक्टर’ का बोर्ड भी लगा हुआ था, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया।

घटना की सूचना मिलते ही मनिका पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त करते हुए संबंधित अधिकारी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पूछताछ के दौरान निलंबित अधिकारी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

By Admin

error: Content is protected !!