रामगढ़: दुलमी प्रखंड कांग्रेस की बैठक प्रखंड कांग्रेस कार्यालय दुलमी बाजारटांड़ में हुई। जिसक अध्यक्षता दुलमी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश करमाली और संचालन महासचिव अल्ताफ अंसारी ने किया।
मौके पर प्रकाश करमाली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से लेकर मुंबई तक पूरे हिंदुस्तान में 15 राज्य एवं झारखंड राज्य के कुल आठ जिला होते हुए 4 फरवरी को गोला, चितरपुर, रामगढ़ मार्ग होते हुए रांची जाएंगे। इस क्रम में झारखंडी परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया जाएगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में दुलमी प्रखंड से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, पूर्व विधायक ममता देवी, बजरंग महतो, तौफीक अंसारी, भैरव ठाकुर, इनाम अंसारी, अरुण दीवान, बाबूराम महतो, मो. ताहिर अंसारी, मुखलाल महतो, हीरालाल मुंडा, मोइन अंसारी, प्रेम मुंडा, प्रेम प्रकाश गुप्ता, नागेंद्र महली, अकबर अंसारी, कमलेश महतो, गौरीशंकर महतो, छोटन महतो आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद थे।