Durga Puja committee formed in Pankri BarwadihDurga Puja committee formed in Pankri Barwadih

अध्यक्ष दिनेश और सचिव बने रामचंद्र 

बड़कागांव: प्रखंड के पंकरी बरवाडीह गांव में दुर्गा पूजा को लेकर देवी मंडप के प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता धनु प्रसाद निराला एवं संचालन धनेश्वर प्रसाद ने किया। बैठक में ग्रामीणों ने दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया।

जिसमें अध्यक्ष दिनेश कुमार रौशन उर्फ दीपू साहू, उपाध्यक्ष राजू साहू, सचिव रामचंद्र कुमार राणा, उपसचिव रोहित साहु, कोषाध्यक्ष वार्ड सदस्य संतोष कुमार साहू, उपकोषाध्यक्ष ओमप्रकाश रोशन , संगठन मंत्री पुर्व मुखिया कैलाश कुमार राणा, मनोरंजन मंत्री प्रभु राम, राजु कुमार राणा, संरक्षक धानेश्वर प्रसाद, व्यवस्थापक प्रेम कुमार साहू सहित कई अन्य लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। समिति गठन के बाद ग्रामीणों द्वारा सभी चयनित पदाधिकारी को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

By Admin

error: Content is protected !!