Durga Puja festival organized in Vivekananda Vidya MandirDurga Puja festival organized in Vivekananda Vidya Mandir

रांची: धुर्वा सेक्टर-टू स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर में गुरुवार को दुर्गा पूजा उत्सव मनाया गया। अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने बुराई पर अच्छाई की जीत महिषासुर वध कथा का मंचन किया।

इसे भी पढ़ें- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ओडिशा के राज्यपाल बने

वहीं छात्रों ने सामूहिक श्लोक पाठ कर दुर्गा पूजा के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरे बच्चों ने धुनुची नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं ने देवी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद भी मांगा।

मौके पर प्रधानाध्यापिका एकता मिश्रा, पर्यवेक्षक डाॅ. किरण द्विवेदी, प्रभारी प्राचार्य एस.पी. सिंह, अमिताभ लाहा सहित अन्य मौजूद रहे। दुर्गा पूजा समारोह को सफल बनाने में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सराहनीय योगदान दिया।

By Admin

error: Content is protected !!