उरीमारी (हजारीबाग): शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर सोमवार को उरीमारी में बने भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन हुआ। अवसर पर पूर्व सांसद सह एटक अध्यक्ष रमेंद्र कुमार और सीसीएल बरका-सयाल के महाप्रबंधक अजय सिंह ने विधिवत फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया। पट खुलते के साथ ही श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा का दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। बताते चलें कि उरीमारी में इस बार फिक्शनल स्टोरी जंगल बुक की थीम पर भव्य पंडाल बनाया गया है। पंडाल के अंदर आकर्षक प्रतिमायें स्थापित की गई हैं और सजावट भी बेहतरीन की गई है।
उद्घाटन के मौके पर विंध्याचल बेदिया, संजीव बेदिया, राजू यादव, दसई मांझी, प्रमुख फुलवा देवी, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, पोटंगा पंचायत मुखिया चरका करमाली, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, बिरसा परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, उरीमारी ओपी प्रभारी रथु उरांव, कृष्ण सोरेन, तालो हंसदा, शिकारी टुडू, मनोज सिंह, भवानी शंकर प्रसाद, दिनेश करमाली, कार्तिक मांझी, कंचन मांझी, कानू मांझी, बिनोद मिश्रा, महादेव मांझी, वासुदेव साव, महादेव बेसरा, सीताराम किस्कू, चन्दू जायसवाल, महावीर प्रसाद, रूस्तम सोहराब, डॉ. जीआर भगत, गणेश राम, गिरधारी प्रजापति, संजय वर्मा, संजय शर्मा, अर्जुन सिंह सहित अन्य मौजूद थे।