रामगढ़: भुरकुंडा के बिरसा चौक पर दुर्गा मंडप का पट महासप्तमी पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ खुला। पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पुजारी अशोक मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा की गई। पूजा के आयोजन में श्री श्री दुर्गा पूजा एवं काली समिति बिरसा चौक के अध्यक्ष प्रदीप मांझी, सचिव अजय साहू, कोषाध्यक्ष योगेश दांगी, उपाध्यक्ष शंभू साह, प्रेम कुमार साहू, बिहारी मांझी, अनिल दांगी, बबलू कुमार, शंकर मांझी, राजेंद्र मुंडा, योगेंद्र यादव, सह सचिव आकाश साहू, भीम राणा, महेश हेंब्रम, अजय कुमार कुशवाहा, कुलदीप प्रसाद, शंकर यादव, भोला चंद्रवंशी, संरक्षक टिकेश्वर महतो, शिवचरण महतो, परमेश्वर राम, शंकर विश्वकर्मा, प्रेम कुमार, सुनील सोनी, गिरधारी गोप, सहदेव प्रसाद, लख्खी राणा, डॉ. विश्वास, विजयंत कुमार, डॉ. बीसी मंडल, राजदेव मुंडा, पूजा संचालन समिति के रामदेव कुशवाहा, रंकज कुमार, नरेश रजक, प्रकाश सोनी, आनंद वर्मा समेत कई अन्य तन्मयता से लगे हुए हैं।