रांची: राजनैतिक दल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) कल यानी 21 दिसंबर को पिठौरिया अंबेडकर चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश नीतीश कुमार का पुतला दहन करेगा। जिसे लेकर उरगुटू में शनिवार को कांके प्रखंड अध्यक्ष हसीबुल अंसारी और प्रखंड संयोजक अख्तर रज़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा महिला का हिजाब खींचने की घटना पर गहरी नाराज़गी जताई। साथ ही पुतला दहन कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। 

वहीं प्रखंड संयोजक अख्तर रज़ा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से पिठौरिया अंबेडकर चौक के समक्ष रविवार को शाम तीन बजे नीतीश कुमार का पुतला फूंका जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने अनुशासित रुप से विरोध जताने की अपील की है।

मौके पर मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश संगठन महासचिव समीर अली, आबिद हुसैन, अमेरुल अंसारी, अशफाक अंसारी, जाकिर हुसैन, हफीजुल रहमान सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!