रामगढ़: बरकाकाना स्टेशन चौक से फुटबॉल मैदान तक बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू हो सकती है। यहां तकरीबन 75 दुकानों और मकानों को नोटिस जारी कर 17 दिसंबर तक अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम जारी किया गया है। जिसकी अवधि समाप्त हो रही है। इससे स्थानीय लोगों में कौतूहल का माहौल बना हुआ है। दुकानदारों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है। हालांकि इससे पूर्व भी अतिक्रमण हटाने को लेकर कई बार नोटिस दिया चा चुका है और मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाने के बावजूद अपरिहार्य कारणों से अभियान को स्थगित भी किया गया है। 

इधर, पुनः दुकानदारों में भय और चिंता का माहौल है।  वर्षों से यहां दुकान मकान बनाकर रह रहे लोगों के समक्ष पुनर्वास और जीविकोपार्जन की बड़ी समस्या खड़ी होती दिख रही है। कुछ स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में हटाए जाने से लोगों के समक्ष बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी। बताते चलें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तक बरकाकाना स्टेशन परिसर का विस्तार, निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जाना है।  अतिक्रमण हटाने के लिए पतरातू सीओ को दंडाधिकारी नियुक्त किया है। 

By Admin

error: Content is protected !!