आठ कर्मी हुए सेवानिवृत्त, किए गए सम्मानित 

रामगढ़: सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय में बुधवार को सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। अवसर पर स्टाफ ऑफिसर पर्सनल अजय कुमार ने फूलमाला पहनाकर और शॉल भेंटकर कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।

सेवानिवृत्त कर्मियों में बिरसा परियोजना से डोजर ऑपरेटर सिद्दीक अंसारी, रिजनल वर्कशॉप से मैकेनिकल फीटर नकुला देवी, आदर्श क्षेत्रीय चिकित्सालय से मुख्य फार्मासिस्ट अजय प्रसाद, सयाल डी परियोजना से टंडेल रामाश्रय केवट, भुरकुंडा परियोजना से कटेगरी-1 मजदूर ढंझार देवी, बिरसा परियोजना से मैकेनिकल फोरमैन फुलु प्रसाद, उरीमारी परियोजना से क्लर्क प्रबुद्ध कुमार सिन्हा, भुरकुंडा परियोजना से फैन ऑपरेटर राजेश्वर सिंह शामिल हैं। मौके पर तुफैल अंसारी, अभिषेक शर्मा, सत्येंद्र पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!