नीतीश भारती
लातेहार: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर गुरुवार को पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उप विकास आयुक्त, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सचिव और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
रोजगार दिवस पर श्रमिकों से कार्य के आवेदन लिए गए, जॉब कार्ड का आधार लिंक e-KYC किया गया। साथ ही नए श्रमिकों के जॉब कार्ड बनाए गए। अवसर पर 100 दिन कार्य पूर्ण करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार देकर पलायन रोकना है।
