बड़कागांव: भारत भारती विद्यालय उरीमारी के विद्यार्थियों का सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। इस परीक्षा में सम्मिलित 32 विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की।

जिसमें वंदना कुमारी 418 अंक लाकर प्रथम स्थान पर रही, वहीं मनीषा कुमारी 405, सुमित कुमार 394, गुलाम 393 एवं आनंद आर्यन 391 लाकर सफल हुए। विद्यालय के सचिव गोपाल यादव ने बच्चों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

वहीं विद्यालय प्रबंधन के अनिमेष यादव, अभिषेक यादव, प्राचार्य माहे आलम अंसारी, उप प्राचार्य विकास कुमार, बिंदेश्वरी यादव, अर्जुन साव, नवीन पाठक, जितेंद्र पांडे, रितु कुमारी, रंजीत कुमार, ललन कुमार, राधिका कुमारी, सरिता गयासेन, सीमा श्रीवास्तव, शालिनी कुमारी, अनीता कुमारी, प्रियंका सिंह, रंजीत कुमार, रेणु कुमारी ने बच्चों को कठिन परिश्रम से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी।

By Admin

error: Content is protected !!