500 किलो जावा महुआ और 40 लीटर शराब बरामद

रामगढ़: सहायक आयुक्त उत्पाद अरविन्द कुजूर के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने रामगढ़ थाना क्षेत्र में सघन अभियान चलाया है। जिसके अंतर्गत कांकेबार, गोसा, रानी बागी कई अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। अभियान में करीब 500 किलोग्राम जावा महुआ एवं 40 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।

छापामारी अभियान में कांकेबार निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया। अभियान में अवर निरीक्षक उत्पाद कांग्रेश कुमार, उत्पाद बल और प्रतिनियुक्त गृहरक्षक जवान शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!