Fair Price Dealers Association held a meeting in BarkagaonFair Price Dealers Association held a meeting in Barkagaon

बड़कागांव: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ बड़कागांव की बैठक बड़कागांव पूर्वी पंचायत सचिवालय भवन में शुक्रवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता डीलर एतवा तूरी ने किया गया।

बैठक में आगामी 5 जून को विभिन्न मांगों को लेकर हजारीबाग समाहरणालय प्रांगण में आहुत एक दिवसीय धरना को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर विगत कई वर्षों से सरकार से मांग की जा रही है। परंतु अब तक मांगे पूरी नहीं हुई है। प्रखंड के सभी डीलर आंदोलन में शामिल होकर आंदोलन को मजबूती प्रदान करेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से डीलर संघ अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, बुद्धिनाथ साहू, रामेश्वर राम, शशि भूषण कुमार, राजेंद्र कुमार, टुकेश्वर कुमार, अरविंद कुमार, गंगाधर साहू, शिवनाथ महतो, बालेश्वर कुमार, तुलेश्वर कुमार, तिलेश्वरी देवी सहित कई डीलर मौजूद थे।