Farewell given to 10th class students in Shanti Niketan SchoolFarewell given to 10th class students in Shanti Niketan School

बड़़कागांव: शांति निकेतन विद्यालय बगरैया में कक्षा दस के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। विदाई समारोह में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

पूजा एंड वर्षा ने भोजपुरी गाना में नृत्य, सुजल एंड रंजन समूह ने कॉमेडी डांस, कीर्ति एंड निर्मला समूह ने संथाली डांस, इशिका एंड सुरभि समूह ने नागपुरी डांस, स्नेहा एंड मेहक समूह ने रिमिक्स डांस कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया।

वहीं विदाई ले रहें छात्र छात्राओं ने भी विद्यालय के बारे में अपना-अपना अनुभव बताया। मौके पर विद्यालय के निदेशक नरेश करमाली एवं प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य उज्जवल की कामना की। उन्होंने कहा कि आप शिक्षा के शिखर एवं उन्नति के चरमोत्कर्ष को प्राप्त करें। यहां से आप सभी के आगें का सफर शुरू होता हैं और सफलता आपके कदमों को चूमें यह हम सभी का आशीर्वाद है। समारोह में कक्षा दस के छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की तरफ से उपहार देकर विदाई दी गई।

मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के निदेशक नरेश करमाली, प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली, राजेंद्र राम, रंजीत करमाली, पिंटू कुमार, बिनोद मांझी, सुशील कुमार, अर्चना कुमारी, पूनम सरोज किण्डो, सूरज कुमार, संगीता कुमारी, सेवामुनी टुडू, सोनी कुमारी, पूनम भारती, विकास कुमार रिंकू कुमारी, राजेंद्र प्रसाद, सिकन्दर बक्स अंसारी, भीम साव, पंकज कुमार, स्नेहा कुमारी, मेहक कुमारी, सुष्मिता कुमारी, सुष्मिता सोरेन, खुशबू कुमारी, बेबी कुमारी, गायत्री कुमारी, संजना कुमारी, अनु कुमारी, पूजा कुमारी, प्रियांशु किस्कू, लक्ष्मी कुमारी, सुरजमुनी कुमारी, शुभम करमाली, रौशन कुमार प्रजापति, ध्रुप करमाली, सुप्रिया राज, संध्या कुमारी, शिल्पा सोरेन, श्रवण कुमार, देव कुमार, शंकर कुमार, साहिल कुमार सहित कई लोगों मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!