उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मौके पर प्राचार्य माहे आलम अंसारी ने बच्चों के साथ केक काटा। वहीं कक्षा 2 से 9 तक की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं पासिंग बॉल और म्यूजिकल चेयर गेम्स का भी आयोजन किया गया। मंच संचालन छात्रा अराध्या और आबीदा परवीन ने किया। 

अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि जीवन के विभिन्न पड़ावों पर मिलना-बिछड़ना लगा है। जीवन के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और निरंतर आगे बढ़ते रहें। परिश्रम कर सफलता अर्जित करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। वहीं 10वीं कक्षा के क्लास टीचर सुनील कुमार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन में परिश्रम, ईमानदारी और शिष्टाचार का पालन जरूर करें। पूरी एकाग्रता और लगन के साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारी करें।

मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के सहायक निदेशक अभिषेक यादव उप प्राचार्य अर्जुन कुमार साव, शिक्षिका सीमा श्रीवास्तव, अनिता कुमारी, राधिका कुमारी, शालिनी सिंह, फूलमुनी मुर्मू, प्रियंका सिंह, ललन कुमार, रंजीत कुमार, शिव साह सहित अन्य उपस्थित थे। 

By Admin

error: Content is protected !!