बड़कागांव: भारत भारती विद्यालय उरीमारी में कक्षा 10 के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। विदाई समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वहीं शिक्षक एवं छात्राओं के द्वारा उपहार देकर उन्हें विद्यालय से विदाई दी गई। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य माहे आलम अंसारी ने बच्चों को अंतिम समय में परीक्षा को लेकर कैसे रणनीति बनाएं और भविष्य की चुनौतियों का डटकर सामना करने को लेकर कई टिप्स दिया। सभी शिक्षकों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के सचिव गोपाल यादव, निदेशक अनिमेष यादव, अभिषेक यादव, प्राचार्य माहे आलम, उप प्राचार्य अर्जुन साव, बिंदेश्वरी यादव, नवीन पाठक, रंजीत कुमार, रंजीत महतो, ललन कुमार, शिवजी, सीमा श्रीवास्तव, सरिता गयासेन, रितु कुमारी, अनिता, राधिका, रेणु, शालिनी, प्रियंका सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!