रामगढ़: CCL बरका-सयाल एरिया के क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एचके सिंह को सेवानिवृत्ति पर गुरुवार को भावभीनी विदाई दी गई। अवसर पर सीसीएल भुरकुंडा आदर्श क्षेत्रीय चिकित्सालय में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
जहां डॉ. एचके सिंह को माला पहनाकर और शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया। वहीं उपहार देकर उनके सुखमय भविष्य की कामना की गई। अस्पताल के चिकित्सक, नर्स और स्टाफ ने डॉ. एचके सिंह के साथ जुड़ी यादों को साझा करते हुए क्षेत्र में उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। समारोह में अस्पताल कर्मियों ने डॉ. एचके सिंह के सम्मान में गीत प्रस्तुत किए और नम आंखों से उनके सुखमय जीवन की कामना की।
वहीं समारोह में गुरुवार को ही सेवानिवृत्त हुई अस्पतालकर्मी झरिया देवी को भी सम्मानित करते हुए विदाई दी गई। कार्यक्रम में मंच संचालन ललन प्रसाद ने किया।
मौके पर भुरकुंडा मुखिया अजय पासवान, भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी एमके पाठक, डॉ. नदीम अनवर, डॉ. एम आफताब, फारूख रजा, जितेंद्र कुमार, चैतन्य किशोर, कन्हैया सिंह, दिवाकर पटेल, अमलेश भौमिक, गणेश साव, अफरोज अनवर, रीता देवी, शालिनी, सुमन, सरीता सहित कई उपस्थित रहे।