जमकर चले लाठी डंडे, महिलाएं भी रहीं शामिल

• पर्यटन स्थल पर विधि-व्यवस्था सवालों में

रामगढ़: सूबे का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पतरातू डैम रविवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। स्थानीय नाविकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें 24 से ज्यादा महिला और पुरूष घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पतरातू लेक में नाव लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता गया। आसपास के गांव से दोनों गुटों के कई और लोग भी पहुंच गये। जिसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। दोनों गुट के लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। मारपीट शुरू होते ही सैलानियों के बीच अफरातफरी मच गई। मामला शांत होने के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू और निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया गया।

घायलों में तबरेज अंसारी, प्रियंका कुमारी, दिलावर अंसारी, यशोदा देवी,  लुकमान अंसारी, इकराम उल अंसारी, गुड़िया कुमारी, शबनम खातून, सुनीता देवी, सरीता देवी, जीनत परवीन, इम्तियाज अंसारी, मेहरून्निसा, मो. इस्लाम, बंधन महतो, रेशमा खातून सहित अन्य घायल हुए हैं।

झारखंड के हॉट टूरिस्ट स्पॉट पतरातू डैम पर नाविकों के बीच का विवाद नया नहीं है। लेकिन रविवार को जो नजारा सैलानियों ने यहां देखा वह विधि व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। बताया जाता है कि यहां दोनों गुटों में अलग-अलग गांव के लोग हैं।

By Admin

error: Content is protected !!