रांची: कांके डैम के निकट निर्माणाधीन अर्बन हाट कैंपस में सोमवार की सुबह आग लग गई। कैंपस में रखे हुए पाइप और अन्य सामान जलकर खाक हो गये। लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। आगलगी की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

बताया जाता है कि कांके डैम के पास अर्बन हाट बनाया जा रहा है। निर्माण के लिए यहा प्लास्टिक के पाइप और कई सामान रखे हुए थे। सोमवार की सुबह लोगों ने कैपस में धुआं उठते देखा। यहां लगी आग ने देखते-देखते भीषण रूप ले लिया। इस दौरान आसपास अफरातफरी का माहौल बना रहा। आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

By Admin

error: Content is protected !!