उरीमारी (हजारीबाग): उप स्वास्थ्य केन्द्र जरजरा में गुरुवार को बड़कागांव प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अविनाश कुमार के मार्गदर्शन में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया गया। जिसके तहत भारत भारती विद्यालय उरीमारी और डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी के बच्चों को फाइलेरिया की दवा दी गई। 

मौके पर बड़कागांव मलेरिया सुपरवाइजर तरूण कुमार शर्मा ने बताया कि इस दवा का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। फाइलेरिया (हाथी पांव) से बचाव के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका दवा फाइलेरिया जैसी लाइलाज बीमारी से बचाव हेतु है यह कार्यक्रम हजारीबाग जिला स्वास्थ समिति द्वारा चलाया जा रहा है। इसमें तीन दवा की एकल खुराक साल में एक बार सभी लोगों को खिलाई जाती हैं। जिसमें 2 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, अत्यधिक बीमार व्यक्ति को छोड़कर सभी को यह दवा खिलानी है।

मौके पर मुख्य रूप से स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरोज कच्छप, लक्ष्मी देवी, रूपा देवी, प्रिया हेंब्रम, रेशु देवी, अंजू कुमारी, संगीता कुमारी, भारत भारती विद्यालय उरीमारी के प्राचार्य माहे आलम अंसारी, उप प्रचार्या अर्जुन कुमार साव, फूलमुती मुर्मू, सरिता गया सेन, सीमा श्रीवास्तव, अनिता कुमारी, डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी की प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!