रामगढ़: उत्क्रमित उच्च विद्यालय बीचा में शनिवार को सभी छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया एवं एवेंडाजोल क्रीमी का दवा खिलाया गया। पंचायत की सहिया सलगी देवी, द्रौपदी देवी और अवंति देवी ने फाइलेरिया की रोकथाम को लेकर दवा की खुराक दी। साथ ही कृमिनाशक एलबेंडाजोल की दवा भी दी गई।

अवसर पर प्रधानाध्यापक रोशन कुमार बेदिया ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ्य मन का वास होता है। फाइलेरिया बिमारी की रोकथाम और इसके उन्मूलन का प्रयास किया जा रहा है। सभी को सजगता के साथ इसमें भागीदारी निभानी चाहिए। दूसरों को भी दवा लेने के प्रति जागरूक करना चाहिए। कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र में  स्कूली बच्चों के लिए प्रत्येक माह स्वाथ्य जांच शिविर लगाया जाना चाहिए। जिससे बच्चों का स्वास्थ्य  संबंधित समस्याओं का आसानी से निदान हो सके।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक समीर कुमार साहू, दिल प्यार कुमार महतो, कल देवनाथ महतो, छाया कुमारी कुमारी माधुरी लता, एवं सहिया दीदी सलगी देवी, द्रोपती देवी, अवंती देवी इत्यादि उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!