रामगढ़: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सौंदा दोमुहान स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में बीती रात तकरीबन 08:00 से पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें अपराधी के पैर में गोली लगी है। को हिरासत में लेकर उपचार के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया है। वहीं घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्टल, एक पिट्ठू बैग और खोखा बरामद किया है। अभियुक्त सन्नी सिंह गिद्दी थाना क्षेत्र (हजारीबाग) के रेलीगढ़ा का रहनेवाला है और राहुल दुबे गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जाता है। उसका आपराधिक इतिहास रहा है। 

इधर, सोमवार की सुबह पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू गौरव गोस्वामी, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली सहित अन्य मौजूद रहे। एसपी ने  घटनास्थल का मुआयना करते हुए उन्होंने मुठभेड़ की पूरी जानकारी ली।

वहीं एसपी अजय कुमार ने मीडिया कर्मियों को बताया कि बीती रात बासल थाना क्षेत्र अंतर्गत बलकुदरा माइंस पर संदिग्ध लोगों की गतिविधियों के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। छानबीन में टीम को दोमुहान के निकट हथियार के साथ एक अपराधी की छिपे होने की सूचना मिली।

पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए दोमुहान पहुंची। जहां पुलिस को देख अपराधी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता के पुलिस वाहन (बोलेरो JH 02 BT 4529) का शीशा टूट गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से फायरिंग की गई। जिसमें अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त की पहचान सन्नी सिंह के रूप में हुई। उसके पास से दो पिस्टल और एक बैग बरामद किया गया है। 

एसपी ने बताया कि सन्नी सिंह का राहुल दुबे गैंग का सक्रिय सदस्य है और उसका आपराधिक इतिहास रहा है। वह बीते वर्ष अक्टूबर माह में जेल से बाहर आया है। उन्होंने कहा कि बीते कल राहुल दूबे गैंग के सात अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ा गया है। 

By Admin

error: Content is protected !!