लूटे गये रूपये और मोबाईल बरामद, दो बाइक और एक स्कूटी जब्त
खूंटी: कर्रा थाना क्षेत्र में बीते 24 जुलाई को हुए लूटपाट में संलिप्त पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों के पास से लूटे गए 17500 रुपये और मोबाइल बरामद हुआ है। जबकि पुलिस ने दो बाइक और एक स्कूटी जब्त किया है।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बीते 24 जुलाई को लूट-पाट को लेकर कर्रा थाना मेंकांड संख्या 63/24, दिनांक-24.07.2024, धारा-310 (2)/311 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।
इधर, पुलिस अधीक्षक, खूंटी को गुप्त सूचना मिली कि लूट कांड का एक संदिग्ध ग्राम सिलदा में घूम रहा है। उक्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सिलदा में छापामारी किया गया। जिसमें एक युवक को संदिग्ध हालात में पकड़ा गया।
नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रौशनदीप मुंडा (20 वर्ष) ग्राम-सिलदा, थाना खूंटी निवासी बताया। उसने अपनी संलिप्ता स्वीकार किया तथा अपने साथ शामिल अन्य युवकों का नाम बताया। जिसके निशानदेही पर कांड में संलिप्त सिलदा निवासी मुन्ना तोपनो (22 वर्ष), चापी निवासी श्याम बाखला (19 वर्ष), पप्पू बाखला (21 वर्ष) और दीपक बाखला (20 वर्ष) को पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर कांड में लूटे गये मोबाईल एवं रूपया 17,500/- को बरामद किया गया। साथ ही दो बाइक और एक स्कूटी जब्त किया गया।
छापेमारी में तोरपा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खिस्तोफर केरकेट्टा, तोरपा अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी कर्रा मनीष कुमार सदलबल शामिल थे।