हजारीबाग: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा ईचाक महिला फार्मस प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के किसान महिला दीदी को अलौन्जा पंचायत भवन में पांच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उद्यान विभाग की सहायक निर्देशिका निकिता कुमारी, विशिष्ट अतिथि अलौंजा पंचायत के मुखिया सिकंदर प्रसाद मेहता, जीटी भारत के निर्भय कुमार उपस्थित थे।
मौके पर मुख्य अतिथि उद्यान विभाग की सहायक निर्देशिका निकिता कुमारी ने कहा कि विज्ञान के दौर में जहां बंजर भूमि में भी फसल उगाकर किसान अपनी आमदनी को बढ़ा रहें है। वहीं यहां के किसान भी नई एवं उन्नत तकनीकों की मदद से बंजर भूमि में खेती कर अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि अलौंजा पंचायत के मुखिया सिकंदर प्रसाद मेहता, जीटी भारत के निर्भय कुमार ने कहा कि उन्नत खेती एवं वैज्ञानिक तरीके से प्रशिक्षित किसान दीदी खेती कर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। प्रशिक्षण के समापन समारोह में प्रशिक्षित महिला किसान को सहायक निर्देशिका निकिता कुमारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।
मौके पर मुख्य रूप से महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक अंजू देवी, इंदु कुमारी, राधा देवी, उषा कुमारी, नीतू देवी, सीमा कुमारी, सुमित्रा देवी, सरिता देवी, उषा देवी, मनिता देवी, सविता देवी, राधा देवी, अंजू देवी, इंदु कुमारी, अनीता कुमारी, कांति देवी, पिंकी देवी, मालती देवी, पुष्पा देवी, लक्ष्मी कुमारी, ममता कुमारी, सुषमा कुमारी, सुनीता देवी, कुंती देवी, चिंता देवी, नंदिनी देवी, आशा देवी, बेबी देवी, साक्षी कुमारी, संगीता देवी, ललिता देवी, मुनिता देवी, शीला देवी, चमेली देवी, रिंकी देवी, काजल कुमारी, रूबी कुमारी, गिरजा देवी, रीना देवी, प्रीति देवी, देवंती देवी, पूनम देवी, उर्मिला देवी, प्रियंका कुमारी, गायत्री देवी, रीना भारती, नीतू देवी, नीतू राज, शारदा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।