रामगढ़: भुरकुंडा कोयलांचल के बीटीटीआई, रीवर साइड में पांच दिवसीय रूद्र महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को भव्य कलशयात्रा के साथ आरंभ हुआ। यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे और भगवा ध्वजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। इस दौरान हर-हर महादेव के उद्घोष से क्षेत्र गूंजायमान रहा। कलशयात्रा शिव नगर, दुंदवा, बुधबाजार, झा मेडिकल होते हुए गिद्दी मोड़ के रास्ते राम जानकी मंदिर के निकट दामोदर नदी तट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल उठाया गया। यहां कलशयात्रा वापस यज्ञ स्थल पहुंची। जहां कलश स्थापित किए गए।

आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में वाराणसी से आए पंडित सुनील पाठक के मार्गदर्शन में रुद्र महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगा। धार्मिक अनुष्ठान में बतौर यजमान सुरेश महतो, शंभू ठाकुर, अविनाश महतो और महेश साव सपत्नीक शामिल होंगे।  शनिवार को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, फेरी, धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। रविवार को मंडप देवता पूजन, नगर भ्रमण के साथ वेदी पूजन किया जाएगा।  सोमवार को माटीकोर, शिव पार्वती विवाह होगा। मंगलवार को जलधि निवास, अन्नाधी निवास, फलाधी निवास, अग्नी प्रवेश होगा। वहीं बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा प्राण के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।

अवसर पर बरका सयाल महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह, निशि पांडेय, रमा शंकर दुबे, मनोज राम, अध्यक्ष कमलेश कुमार, उपाध्यक्ष सूरज सिंह, सचिव हिमांशु कुमार ठाकुर, उप सचिव कुणाल सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, उप कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार यादव, अविनाश कुमार, शंभू ठाकुर, राजकुमार सिंह, शत्रुघ्न साहनी, बबलू पांडे, आयुष कुमार, सुधांशु कुमार, मनोज कुमार पासवान, बादल पासवान, श्याम सिंह, किशन कुमार, दीपक कुमार, नागेंद्र पंडित, रंजीत मालाकार, रामजी ठाकुर, मनोज, रेशमी देवी, सानू देवी, किरण सिंह,सुनीता देवी, आशा देवी माता देवी रीता देवी पिंकी देवी ,शोभा पंडित ,पार्वती देवी, शकुंतला देवी, सरस्वती देवी सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!