गोमिया (बोकारो): कुंदा पंचायत में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अवसर पर कुंदा पंचायत सचिवालय और उप स्वास्थ्य केंद्र में मुखिया आदित्य कुमार महतो के द्वारा तिरंगा फहराया गया। इसके साथ ही सभी ने तिरंगे को सलामी देते हुए एक साथ राष्ट्रगान गाया गया। 
अवसर पर मुखिया आदित्य कुमार महतो ने संविधान के महत्व, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं आशा किरण सेवा संस्थान के प्रतिनिधि अजय कुमार महतो ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक संविधान के मूल्यों को पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
मौके पर मुख्य रूप से कजरू महतो, इन्द्रनाथ महतो, केदारनाथ महतो, विजय महतो, सुरेश गिरी, इस्तियाक अंसारी, महेंद्र महतो, रामजी महतो, गौतम देवा, गुलाबचंद महतो, श्रवण कुमार, गुलाबी महतो, सतपाल महतो, चेतलाल महतो, भुनेश्वर महतो, जाकिर मियां सहित पंचायत के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

